हरियाणा में रोड़ शो में बोले केजरीवाल आप के बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में रोड़ शो में बोले केजरीवाल आप के बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार

-इस्तीफे के बाद केजरीवाल का पहला रोड शो -बोले मैं भी दूंगा अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली/भावना शर्मा/-   मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में अपना पहला रोड़ शो किया जिसमें उन्होंने जनता के सामने एक बहुत बड़ी बात कह दी, दरअसल उन्होंने अपने रोड़ शो में जनता से कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती। दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला राजनीतिक कार्यक्रम है।  

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  अगले दो हफ्तों में 10 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए रोड़ शो करेंगे जो कि हरियाणा में ही होंगे। रोड़ शो के दौरान केजरीवाल अपने भाषण की शुरुआत लोगो को राम राम से की।  उसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है कोई मुझे तोड़ नहीं सकता। इन लोगों ने मुझे फर्जी केस करके जेल में डाल दिया था, आप लोगों ने देखा होगा। मैं 5 महीने जेल में रहा, जेल में उन्होंने मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की। जेल में मुझे सामान्य मुजरिम को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिलीं। उन्होंने कहा तुम किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते। इन्होंने मेरे साथ जो कुछ भी किया हरियाणा का बच्चा-बच्चा उसका बदला लेगा। इन्होंने (भाजपा) मुझे जेल भेजा  अब हरियाणा वाले इन्हें हरियाणा से बाहर भेजेंगे।  

 अरविंद केजरीवाल ने कहा, जब भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे तो सीता माता को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी , और मैं भी अग्निपरीक्षा देनें के लिए तैयार हूं। मैं चाहता तो आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था। लेकिन नहीं मैं भी अग्निपरीक्षा दूंगा। ये लोग मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और  है। मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं और अगर आपको लगता है कि केजरीवाल चोर है तो मुझे वोट मत देना. और अगर आप को लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी वोट देना। अगर मैं ईमानदार हूं तो मुझे भरोसा है कि दिल्ली की जनता मुझे दोबारा वोट देकर जिताएगी और इसी के बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठुंगा वरना नहीं। और मुझे नहीं लगता किसी भी नेता ने आज तक इतनी हिम्मत की है।  

हरियाणा चाहता है बदलाव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त पूरा हरियाणा बदलाव की उम्मीद लगाए बैठा है। जहां भी जाओ पता चलता है कि लोग इन्हें गांव-गली में नहीं घुसने दे रहे हैं। अब तक हरियाणा में एक पार्टी से नाराज होकर दूसरी पार्टी को वोट देने का चलन था लेकिन इस बार एक ईमानदार पार्टी सामने आई है। जब मैं जेल में था इन्होंने हमारे विधायक खरीदने की बहुत कोशिश की। इन्होंने दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सरकार गिराने की धमकी भी दी, लेकिन हमारी पार्टी इतनी कट्टर ईमानदार है कि हमारी पार्टी का एक भी विधायक नहीं  टूटा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox