• DENTOTO
  • हरियाणा, गोवा और लद्दाख को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    July 26, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    हरियाणा, गोवा और लद्दाख को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

    सिमरन मोरया/- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14जुलाई 2025को हरियाणा, गोवा और लद्दाख में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की हैं। हरियाणा में प्रोफेसर असीम कुमार घोष को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जो अब तक के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे। गोवा में तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता पुसापति अशोक गजपति राजू को राज्यपाल का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, लद्दाख में जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा राष्ट्रपति भवन ने की है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

    कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी

    कविंदर गुप्ता, जो जम्मू-कश्मीर में भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं, अब लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। लद्दाख, जो 2019से पहले जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था, की संस्कृति और राजनीति से उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। गुप्ता की नियुक्ति से पहले लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा थे, जिनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। गुप्ता के अनुभव से लद्दाख में प्रशासनिक स्थिरता और विकास को बल मिलने की उम्मीद है।

    गठबंधन सहयोगी को पहली बार राज्यपाल का पद

    गोवा में अशोक गजपति राजू की नियुक्ति खास मायने रखती है, क्योंकि यह पहला मौका है जब मोदी सरकार ने किसी गठबंधन सहयोगी दल (तेलुगु देशम पार्टी) के नेता को राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक भाजपा नेताओं या सैन्य पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को ही यह पद दिया जाता रहा है। दूसरी ओर, हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, जो 2021 से राज्यपाल थे, अब इस पद से हट रहे हैं। उनकी अगली जिम्मेदारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ये नियुक्तियां प्रशासनिक दक्षता और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox