हरिद्वार में सड़कों पर घूम रहा यमराज, घरों में रहने का दे रहा संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरिद्वार में सड़कों पर घूम रहा यमराज, घरों में रहने का दे रहा संदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/मनोजीत सिंह/भावना शर्मा/- हर की नगरी हरिद्वार में उत्तराखण्ड पुलिस ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने का संदेश देने के लिए एक नयी पहल शुरू की है। हरिद्वार की सड़कों पर आपको आजकल यमराज घूमता दिखाई देगा। लेकिन यह यमराज लोगों को कोरोना से बचने के लिए अपने घरों में रहने के लिए जागरूक कर रहा है ताकि लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे और यमराज को उनके पास न आना पड़े।

उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस यमराज बनकर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह करते हुए।


दरअसल उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस यमराज बनकर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह करती दिखाई दे रही है। यह पहल हरिद्वार के बीच में स्थित खड़खड़़ी पुलिस चैकी ने की है। चैकी इंचार्ज विजय प्रकाश का कहना है यह पहल काफी कारगर साबित हो रही है. पुलिस ने एक कलाकार को यमराज बनाकर उससे लोगों को जागरूक करने का काम करवा रह है. लोग सुन भी रहे हैं. यमराज कह रहा है घर में रहो. सोशल डिस्टेंसिंग बना कर चलो, दूकान में जा रहे हो तो दूरी बनाये रखो, मास्क पहनो, हाथ कम से कम 20 सेकंड तक धोते रहो, लॉकडाउन का उल्लंघन मत करो। हमें किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है, इसलिए सभी घरों में रहें। खड़खड़ी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के द्वारा यमराज के भेष में मोहन वर्मा नाम का कलाकार आजकल पुलिस के साथ घूमता दिखाई देगा। यमराज के भेष में गली मोहल्लों में घूमते इस कलाकार की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। इस प्रयोग के पीछे उद्देश्य ये है की यमराज को लोग मृत्यु के साथ जोड़कर देखते हैं इसीलिए यमराज को लोगों को समझाता देख लोग ध्यान से उन निर्देशों का पालन करेंगे। खड़खड़ी चैकी इंचार्ज का कहना है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें इसके लिए यह प्रयोग किया गया है। यह प्रयोग काफी उपयोगी व रोचक भी साबित हो रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox