हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 14 से 23 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 14 से 23 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

हरिद्वार/आनिशा चौहान/- सावन मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, तकनीकी, उच्च शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑफलाइन कक्षाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, जिससे सड़कों पर अत्यधिक भीड़ और ट्रैफिक का दबाव रहता है। इसके चलते कई मार्गों को बंद या डायवर्ट करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का पालन जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को अनिवार्य रूप से करना होगा। इनमें कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी व प्राविधिक संस्थान तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने यह कदम न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को लगातार अध्ययन की सुविधा दी जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox