हमले के बाद पहली जनसभा में बोलीं रेखा गुप्ता– जनता के लिए हमेशा लड़ती रहूंगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमले के बाद पहली जनसभा में बोलीं रेखा गुप्ता– जनता के लिए हमेशा लड़ती रहूंगी

-हमले के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम : गांधी नगर में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, यमुना पार के लिए किए बड़े ऐलान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार, 22 अगस्त को गांधी नगर मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह उनका 20 अगस्त को हुए हमले के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित इस सभा में सीएम गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्र की राजधानी पिछले 10–12 साल में बहुत पीछे चली गई है, लेकिन अब हम सब मिलकर दिल्ली को नई दिशा देंगे।”

यमुनापार के लिए दो बड़े तोहफे
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना पार के लोगों को दो बड़े तोहफे देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहला— विधायक अरविंद सिंह लवली को यमुना विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरा— यमुना पार के विकास के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अब यमुना के इस पार विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होगी।

जनता से किया वादा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के परिवहन विभाग द्वारा जल्द ही नया रूट चार्ट तैयार किया जाएगा और इसकी शुरुआत यमुना पार से होगी। साथ ही यमुना नदी को स्वच्छ बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “आपकी मुख्यमंत्री न डरेंगी, न थकेंगी और न हारेंगी। मैं आपके साथ संघर्ष करती रहूंगी, विकास के लिए।”

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्केट में पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे। कार्यक्रम स्थल के आसपास की सभी दुकानें अस्थायी तौर पर बंद करवा दी गई थीं।

क्या था हमला?
बता दें कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजकोट निवासी राजेश खिमजी ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार किया और उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox