नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तरी जिला/शिव कुमार यादव/- उत्तरी जिला एएटीएस की टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों के अलावा एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में फिरोज, शमीम आलम और ओसामा है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल व आठ कारतूस के अलावा चोरी की एक बाइक व स्कूटी बरामद की है। आरोपी बुलंदशहर से हथियार लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे।
उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस ने फिरोज को रिमांड पर लेकर बुलंदशहर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। फिरोज की निशानदेही पर नाले वाली पुलिया, न्यू मुस्तफाबाद से ओसामा को दबोच लिया गया। इसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई। ओसामा आरोपियों से पिस्टल खरीदता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिले के एएटीएस को सूचना मिली थी कि हथियार सप्लाई करने वाले कुछ लोग तिमारपुर इलाके में आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने 14 अप्रैल को डीडीए पार्क तिब्बत कालोनी से फिरोज और शमीम आलम को दबोच लिया। इनके पास से एक-एक पिस्टल व तीन-तीन कारतूस बरामद हुए।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण