हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों के अलावा एक रिसीवर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों के अलावा एक रिसीवर गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में फिरोज, शमीम आलम और ओसामा तीन पिस्टल व आठ कारतूस के अलावा चोरी की एक बाइक व स्कूटी बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तरी जिला/शिव कुमार यादव/- उत्तरी जिला एएटीएस की टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों के अलावा एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में फिरोज, शमीम आलम और ओसामा है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल व आठ कारतूस के अलावा चोरी की एक बाइक व स्कूटी बरामद की है। आरोपी बुलंदशहर से हथियार लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे।
                 उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस ने फिरोज को रिमांड पर लेकर बुलंदशहर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। फिरोज की निशानदेही पर नाले वाली पुलिया, न्यू मुस्तफाबाद से ओसामा को दबोच लिया गया। इसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई। ओसामा आरोपियों से पिस्टल खरीदता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिले के एएटीएस को सूचना मिली थी कि हथियार सप्लाई करने वाले कुछ लोग तिमारपुर इलाके में आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने 14 अप्रैल को डीडीए पार्क तिब्बत कालोनी से फिरोज और शमीम आलम को दबोच लिया। इनके पास से एक-एक पिस्टल व तीन-तीन कारतूस बरामद हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox