स्विट्जरलैंड/सिमरन मोरया/- स्विट्जरलैंड में भारतीयों का जमा धन 2024 में तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 3.54 बिलियन स्विस फ्रैंक यानी करीब 37,600 करोड़ भारतीय रुपये हो जाएगा। इसका खुलासा स्विस नेशनल बैंक (SNB) ने बुधवार (19 जून) को किया।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस फंड में ज्यादातर बढ़ोतरी बैंक चैनलों और अन्य फाइनेंशियल संस्थाओं से हुई है, न कि पर्सनल बैंक खातों से। भारतीय कस्टमर्स के खातों में जमा राशि में मामूली बढ़ोतरी हुई। इन खातों में जमा राशि 11 फीसदी बढ़कर 346 मिलियन स्विस फ्रैंक (3,675 करोड़ रुपये) हो गई। ये राशि स्विस बैंक में जमा कुल भारतीय राशि का महज 10वां हिस्सा है।
भारत का कुल कितना फंड स्विस बैंक में?
SNB ने बताया है कि स्विस बैंकों में भारत की कुल 3534.54 मिलिन स्विस फ्रैंक राशि जमा है। इसमें 3.02 बिलियन स्विस फ्रैंक बैंकों के, 346 मिलियन स्विस फ्रैंक व्यक्तिगत खातों में, 41 मिलियन स्विस फ्रैंक ट्रस्ट और 135 मिलियन स्विस फ्रैंक बॉन्ड और सिक्योरिटी के हैं।
साल 2023 में आई थी जमा राशि में 70% गिरावट
साल 2024 के उलट 2023 में इन फंडों में 70 फीसदी की गिरावट आई थी, जोकि चार साल के निचले स्तर पर यानी 1.04 बिलियन फ्रैंक पर पहुंच गया गया था। हालांकि यह साल 2006 में 6.5 बिलियन फ्रैंक के ऑल टाइम हाई से अभी भी कम है।
SNB डेटा बैंकों की आधिकारिक रिपोर्टों पर आधारित है और इसमें कथित काले धन या अन्य देशों में संस्थाओं के माध्यम से रखे गए खातों के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।स्विस अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि इन फंड को ब्लैक मनी नहीं कहा जा सकता है।
2019 से स्विट्जरलैंड शेयर कर रहा डिटेल
स्विट्जरलैंड 2018 से जानकारी शेयर करने के समझौते के तहत भारतीय नागरिकों के वार्षिक वित्तीय विवरण साझा कर रहा है। भारतीय अधिकारियों को पहला डेटा सितंबर 2019 में मिला था। तब से लगातार नियमित रूप से जानकारी शेयर की जा रही है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े संदिग्ध खातों के बारे में भी जानकारी साझा करना शामिल है।
पाकिस्तान के कितने रुपये स्विस बैंक में जमा?
स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत पिछले साल के 67वें स्थान से बढ़कर 48 वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, यह अभी भी 2022 के अंत में 46वें स्थान से नीचे है। अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो उसकी जमा राशि में गिरावट आई है और अब उसके 272 मिलियन स्विस फ्रैंक ही SNB में जमा हैं, जबकि बांग्लादेश की जमा राशि बढ़कर 589 मिलियन स्विस फ्रैंक पर पहुंच गई है।
ब्रिटेन का सबसे ज्यादा फंड SNB में जमा
अगर सबसे ज्यादा फंड की बात की जाए तो ब्रिटेन इसमें टॉप पर है. यूनाइटेड किंगडम का कुल 222 बिलियन स्विस फ्रैंक एसएनबी में जमा हैं. वहीं दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसका 89 बिलियन फ्रैंक और फिर वेस्ट इंडीज के 68 बिलियन डॉलर इस बैंक में रखे हुए हैं। स्विस बैंक में जर्मनी, फ्रांस, हांगकांग, लक्जमबर्ग, सिंगापुर और यूएई का भी फंड जमा है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी