स्टॉक कीमतों से हो रहा खिलवाड़, हर्ष गोयनका ने खड़े किए गंभीर सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्टॉक कीमतों से हो रहा खिलवाड़, हर्ष गोयनका ने खड़े किए गंभीर सवाल

-कंपनियों के प्रमोटर दिखा रहे बढ़ा-चढ़ाकर मुनाफा, बताई हर्षद मेहता युग की वापसी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एक ही झटके में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रूपये स्वाहा हो जाने के मामले में मशहूर उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्षवर्धन गोयनका ने एक ट्वीट कर स्टॉक मार्केट में शेयर की कीमतों में हेरफेर के आरोप लगाएं है। उन्होंने इसे हर्षद मेहता और केतन पारेख युग की वापसी तक बता दिया है। उन्होंने कहा है कि कोलकाता में स्टॉक प्राइस से खिलवाड़ का खेल किया जा रहा है। इसमें कंपनियों के प्रमोटर और स्टॉक ब्रोकर शामिल हैं। हर्ष गोयनका ने इस संबंध में वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की मांग भी की है।


          अपनी मुखर आवाज और सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए जाने जाने वाले हर्ष गोयनका ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में लिखा कि इन दिनों स्टॉक मार्केट में जबरदस्त तेजी आई हुई है। इसका फायदा उठाने के लिए कुछ लोग हर्षद मेहता और केतन पारेख की तर्ज पर काम कर रहे हैं। यह नेक्सस मुख्यतः कोलकाता से संचालित हो रहा है। कंपनियों के प्रमोटर प्रॉफिट एंट्री के जरिए अपना मुनाफा बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। इस गड़बड़झाले में गुजराती और मारवाड़ी ब्रोकर भी शामिल हैं। ये ब्रोकर स्टॉक प्राइस को अवास्तविक ऊंचाई तक ले जाने का खेल कर रहे हैं।

छोटे निवेशकों को हो सकता है बड़ा नुकसान
उन्होंने लिखा कि अब समय आ गया है कि वित्त मंत्रालय इसमें दखलंदाजी दे और जांच करके कार्रवाई करे। स्टॉक मार्केट में इस तरह के गलत तौर तरीकों से आखिर में छोटे निवेशकों का बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने इस पोस्ट में वित्त मंत्रालय को भी टैग किया है।

आरपीजी ग्रुप में शामिल हैं 15 कंपनियां
हर्षवर्धन गोयनका 1988 से आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हैं। इस ग्रुप में अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली 15 कंपनियां शामिल हैं। आरपीजी ग्रुप का टर्नओवर लगभग 4.7 अरब डॉलर है। उनके इस बड़े खुलासे के बाद अब शेयर मार्केट में उथलपुथल मच सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox