सीएसके टॉप 4 से बाहर, अब कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएसके टॉप 4 से बाहर, अब कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री,

-लेकिन अभी भी ऐसे समीकरण है जिनके आधार पर टीम प्लेऑफ में आ सकती है

नई दिल्ली/खेल डेस्क/शिव कुमार यादव/- एमएस धोनी के नाम से पहचानी जाने वाली और रूतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टॉप 4 से बाहर हो गई है। हालांकि पंजाब किंग्स से हार के बाद सीएसके की मुश्किलें बढ़ी है लेकिन इस बीच जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, उससे भी सीएसके को नुकसान झेलना पड़ा है। तो क्या अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम प्लेऑफ में एंट्री नहीं कर पाएगी। लेकिन अभी भी ऐसे समीकरण जिनके आधार पर सीएसके प्लेऑफ में एंट्री कर सकती है।  

चलिए जरा समीकरण समझते हैंः-
पिछले 5 में से तीन मैच हारी है सीएसके की टीम

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार जीत के रथ पर सवार थी, लेकिन इधर टीम को कुछ ब्रेक लगी है। टीम को पिछले 5 में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद टीम अब इस वक्त अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, उसमें से 5 में उसे जीत मिली है, वहीं 5 में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से 10 अंक उसके पास हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि टीम का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए 10 अंक हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स से टीम आगे चल रही है। लेकिन उसके लिए इसके बाद भी प्लेऑफ की राह इतनी आसान नहीं होने वाली।

सीएसके का अगला मुकाबला पंजाब से धर्मशाला में होगा
सीएसके को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेलना है, जो इससे पहले लगातार कई मैचों में चेन्नई को मात दे चुकी है। ये मैच 5 मई को होना और दिन क मुकाबला होगा, यानी दिन में साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 10 मई को टीम गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद में भिड़ेगी। 12 मई को टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से अपने घर यानी चेन्नई में होगा। सबसे आखिर में टीम 18 मई को आरसीबी से खेलेगी, ये मैच बेंगलुरु में खेला जाना है।

सीएसके को चाहिए कम से कम 16 अंक
चेन्नई को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए यहां से कम से कम तीन मैच और जीतने होंगे, क्योंकि उसके पास दस अंक हैं और 16 अंकों तक जाना होगा। यानी सीएसके की टीम अगर यहां से चार में से तीन मैच जीत जाए तो फिर उसकी जगह प्लेऑफ में पक्की हो जाएगी, लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखना होगा कि नेट रन रेट भी अच्छा हो, ताकि अगर दो टीमें समान अंकों तक आएं तो फिर टीम वहां बाजी मार ले जाए। लेकिन तीन मैच भी जीतना आसान नहीं होगा। पंजाब के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड पिछले कुछ वक्त से बहुत अच्छा नहीं है। गुजरात की टीम भी बराबरी की टक्कर देने की क्षमता रखी है। आरसीबी की टीम इस वक्त वापस फार्म में लौट आई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही अपना पिछला मुकाबला हार गई हो, लेकिन टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox