सूर्या रोशनी ने लांच की सीलिंग पंखों की नई रेंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सूर्या रोशनी ने लांच की सीलिंग पंखों की नई रेंज

-गर्मी को दूर भगाने के लिए नये डिवाइन, अमेज़, ग्रेस और ज्वेल को किया लॉन्च

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/सुनील कुमार/- इस बार देश के संपूर्ण उत्तरी हिस्से में पड़ रही भयंकर गर्मी की बढ़ती चिंता को दूर करने के लिए, सूर्या रोशनी ने हाल ही में इस सीजन में अपने पंखों की डेकोरेटिव रेंज को पेश किया है। इस रेंज में डिवाइन, अमेज़, ग्रेस और ज्वेल पंखे शामिल हैं जो आधुनिक घरों की ज़रूरतें पूरी करते हैं। यह नई सीरीज 1200 एमएम के ब्लेड के साथ आती है जोकि 400 आरपीएम की तेज स्पीड का परफॉर्मेंस देते हैं और केवल 72 वाट बिजली की खपत करते हैं। इस नई सीरीज की कीमत 2000 रुपये से कम है और यह सूर्या रोशनी की मशहूर ‘पैसा वसूल पेशकश’ पेशकश को सपोर्ट करेगी। सूर्या रोशनी भारत की प्रमुख फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (एफएमईजी) कंपनियों में से एक है।
                 विशेष रूप से भारत की चिलचिलाती गर्मी के लिए डिजाईन किये गए पंखों की यह नई रेंज देश में ही सूर्या रोशनी की आरऐंडडी टीम द्वारा विकसित की गई है और इसे आधुनिक तथा प्रबुद्ध ग्राहकों की ज़रुरत के अनुसार तैयार किया गया है। ये बेहतरीन फंक्शनैलिटी एवं खूबसूरती का अनूठा संयोजन है। सूर्या रोशनी ने अपने सीलिंग पंखों में अनूठी ऐंटी-बैक्टीरिया और ऐंटी-डस्ट टेक्नोलॉजी की भी पेशकश की है। ये तेल और नमी तथा खरोंच और दाग के प्रतिरोधक भी हैं।
                 इस पेशकश के विषय में सूर्या रोशनी के बिज़नस हेड (कान्सूमर डूरेब्ल्स), विशाल अखौरी ने कहा कि, “हम पंखों की चार नई भरोसेमंद रेंज लॉन्च करके बहुत खुश हैं। यह नई पेशकश शानदार डिजाईन और उच्च गुणवत्ता के प्रति हमारे ब्रांड की निरंतर वचनबद्धता का प्रमाण है। इससे ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति और भी मजबूत होगी। हम टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश सुन्दरता के मुख्य स्तंभों पर आधारित नए-नए उत्पाद प्रस्तुत करते रहेंगे। हमें यकीन है कि एक नवाचारी ब्रांड के रूप में सूर्या रोशनी उपभोक्ताओं के दिलों पर राज करती रहेगी।”
ये नए लॉन्च किए गए पंखे अलग-अलग रंगों में आते हैं जिन्हें ग्राहकों और उनके आधुनिक घरों के लिए बेहतरीन बारीकी और खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है। इन पंखों पर ऐंटी-डस्ट कोटिंग की गई है जो पंखों की इस श्रेणीमें पहली बार किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox