नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/सुनील कुमार/- 2012 बैच के आईपीएस एम हर्षवर्धन को द्वारका डिस्ट्रिक्ट का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। द्वारका ज़िले के पूर्व डीसीपी शंकर चौधरी को पुलिस टेक्नोलॉजी एंड इम्प्लीमेंटेशन का चार्ज डीसीपी बनाया गया है। गौरतलब है की एक पब में हुई लड़ाई झगड़े की घटना में डीसीपी शंकर चौधरी का नाम आने से उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने पदभार मुक्त कर दिया था और पुलिस हेड क्वार्टर से अटैच कर दिया था। लेकिन अब उनका तबादला पुलिस टेक्नोलॉजी एंड इम्प्लीमेंटेशन विभाग में कर दिया गया है।
2012 बैच के आईपीएस एम हर्षवर्धन को द्वारका डिस्ट्रिक्ट नया डीसीपी बनाया गया है। इससे पहले एम हर्षवर्धन दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट में एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात थे। यहाँ पर हम आपको बता दे की आईपीएस एम हर्षवर्धन के परिवार में एक नहीं बल्कि चार आईपीएस अधिकारी है। एम हर्षवर्धन आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गांव अमुदला लंका के रहने वाले है। परिवार में उनके पिता एम विष्णु वर्धन राव, उनकी बहन एम दीपिका और जीजा विक्रांत पाटिल आईपीएस अधिकारी है।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान