पेटीएम आगामी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए यूपीआइ मनी ट्रांसफर पर फिर लेकर आया ‘4 का 100 कैशबैक’ ऑफर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेटीएम आगामी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए यूपीआइ मनी ट्रांसफर पर फिर लेकर आया ‘4 का 100 कैशबैक’ ऑफर

-फरवरी 2022 में भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में पहली बार किया था ऑफर पेश, लाखों उपभोक्ताओं ने जीता था कैशबैक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/सुनील कुमार/- भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी, पेटीएम की मालिक वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने आज आगामी पेटीएम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान यूपीआइ मनी ट्रांसफर्स पर फिर से आकर्षक ‘4 का 100 कैशबैक ऑफर’ लाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि यह टेस्ट सीरीज 9 जून से 19 जून 2022 तक होने जा रही है। जब फरवरी 2022 में भारत-वेस्ट इंडीज सीरीज के दौरान पहली बार यह ऑफर पेश किया गया था तब लाखों उपयोक्ताओं ने कैशबैक जीता था।
                पेटीएम यूपीआइ ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए करोड़ों उपयोक्ताओं की पहली पसंद है, क्योंकि यह सुरक्षित और भरोसेमंद हैं। मैच के दिन नए यूजर ‘4 का 100 कैशबैक ऑफर’ का लाभ उठा सकते हैं जहाँ पेटीएम यूपीआइ का प्रयोग करके 4 रुपये भेजने पर उन्हें 100 रुपये का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा। नए यूजर गूगल प्लेस्टोर से या ऐप स्टोर से पेटीएम ऐप डाउनलोड करके पेटीतम यूपीआइ के लिए साइन अप कर सकते हैं। वे पेटीएम ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं और पेटीएम यूपीआइ सेवाओं का प्रयोग करके कुछ ही मिनटों में अपने बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं। इससे उन्हें न केवल सीधे अपने बैंक खाते से ऑनलाइन भुगतान करने में आसानी होती है, बल्कि वे लिंक्ड खाते का बैलेंस भी बिना किसी शुल्क के तत्काल चेक कर सकते हैं और किसी भी यूपीआइ क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, मौजूदा यूजर रेफेरल प्रोग्राम के जरिए 100 रुपये तक का कैशबैक जीत सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने दोस्तों और परिवार को यूपीआइ मनी ट्रांसफर के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित करना होगा।
                पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि, “पेटीएम यूपीआइ के द्वारा यूजर को सुपरफास्ट और सुरक्षित मनी ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। अपने ‘4 का 100’ यूपीआइ ऑफर की सफलता को देखते हुए, जिसमें लाखों यूजर्स ने कैशबैक जीता था, हम अधिक लोगों को डिजिटल पेमेंट्स अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आगामी टी20 सीरीज के दौरान इस अभियान को फिर से पेश कर रहे हैं।” यूजर्स को कंपनी पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआइ, नेटबैंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स तथा पेटीएम पोस्टपेड जैसे भुगतान विपत्रों की व्यापक रेंज के साथ लचीलापन प्रदान करते हैं।

पेटीएम के विषय में-
पेटीएम भारत का पेमेंट सुपर ऐप है जो उपभाक्ताओं और व्यापारियों को सबसे अधिक व्यापक भुगतान सेवाएं मुहैया करता है। भारत में मोबाइल क्यूआर भुगतान क्रान्ति की प्रवर्तक, पेटीएम का ध्येय आधा बिलियन भारतीयों को प्रौद्योगिकी-संचालित वित्तीय सेवाओं की मुख्यधारा में लाना है। पेटीएम लघु व्यापारियों को वाणिज्य का सामार्थ्य प्रदान करता है और वित्तीय संस्थानों की साझेदारी में अपने उपभोक्ताओं और व्यापारियों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं वितरित करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox