सीबीआई जांच के घेरे में ’आप’ के दो विधायक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीबीआई जांच के घेरे में ’आप’ के दो विधायक

-संजीव झा और मुकेश अहलावत की भूमिका की जांच कर रही सीबीआई, डीटीसी ट्रांसफर, पोस्टिंग मामले में चल रही जांच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में ड्राइवर के ट्रांसफर, पोस्टिंग को कथित रूप से प्रभावित करने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायक भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कर रही है।
               जांच टीम के अधिकारी ने बताया कि रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार डीटीसी के उपमहाप्रबंधक शकील अहमद ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि कई विधायक ड्राइवर और अन्य डीटीसी कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित मुद्दों में हस्तक्षेप करते हैं। अधिकारी का दावा है कि अहमद ने कहा कि सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने पोस्टिंग प्रभावित करने के लिए पत्र लिखा था।
             एक अधिकारी ने कहा कि क्या इस तरह की सिफारिशों में लेन-देन हुआ, यह सीबीआई के लिए जांच का विषय है। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ेगा, विधायकों की कथित भूमिकाओं की जांच की जाएगी।
             अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पिछले सप्ताह डीटीसी में सलाहकार के रूप में दो उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए 91,000 रुपये की रिश्वत के मामले में अहमद और पांच अन्य को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने तलाशी ली, जिसमें अहमद के पास से करीब 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। उधर, विधायक संजय झा के सहायक ने कहा कि वह विधानसभा सत्र में व्यस्त हैं।
             इस मामले में विधायक मुकेश अहलावत ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अगर लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं तो वह अधिकारियों को फोन करते हैं। अहलावत ने कहा कि अगर किसी ने मुझसे संपर्क किया होगा तो शायद मैंने अधिकारियों से उन लोगों को उनके निवास स्थान के करीब स्थानांतरित करने के लिए बात की होगी। जन प्रतिनिधि के रूप में यह मेरा कर्तव्य है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox