सीखने की कोई उम्र नहीं होती: शकुंतला ठाकुर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीखने की कोई उम्र नहीं होती: शकुंतला ठाकुर

-विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी में मना शिक्षक दिवस

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/-  संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ( उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) जरहाभाठा में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान किया तथा शिक्षकगण ने भी आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन जीने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रकट किये गए जिसमें बताया गया की डॉ. राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका मानना था कि शिक्षकों को समाज में एक विशेष स्थान मिलना चाहिए और शिक्षक दिवस इसी विचार को जीवित रखता है। विद्यार्थियों द्वारा भाषण,नृत्य बहुत से छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उसलापुर स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला ठाकुर ने बच्चों को स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। शकुंतला ठाकुर ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। आदमी ज़िंदगी भर सीखता रहता है। लिंगियाडीह स्कूल की व्याख्याता रश्मि गुप्ता ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी में कविताओं के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अनंत करुणा स्कूल की प्रिंसिपल सुलक्षणा शेफर्ड ने मेडिकल के विद्यार्थियों को जीवन में अच्छा करने को प्रोत्साहित किया।

बता दें कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 सालों से कार्य कर रही एक गैर सरकारी संस्था है जो स्वरोजगार हेतु मेडिकल प्रशिक्षण, स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं को प्रशिक्षण देने, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जैसे कार्यों में अनवरत कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।  संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन ने आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम का संचालन विनय साहू ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, महिमा, संजना,सुनाक्षी,संतोषी,संजना यादव,पायल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox