धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- नगराधीश संजीव कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीएम विंडो, केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) व सोशल मीडिया पर दर्ज शिकायतों के समाधान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक की। नगराधीश संजीव कुमार ने कहा कि अधिकारी सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। सीटीएम ने कहा कि निपटान के समय सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखेंं। उन्होंने कहा कि जब तक शिकायत की एटीआर अपलोड नहीं की जाएगी तब तक शिकायत लम्बित रहेगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली देहात के किसानों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत संघ ने उठाई आवाज!