
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने पर कहा, ’हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा। संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से राह दिखाई, उसी तरह से अरविंद केजरीवाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई नई राह दिखाएगा।’

इससे पहले हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संजय सिंह की जमानत याचिका भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। उनकी याचिका खारिज करने के दौरान हाई कोर्ट ने वे ही बाते बोली थी जो मंगलवार को केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कही है। मगर जब संजय सिंह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए तो उनकी जमानत हो गई।
उधर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ’महंगे-महंगे वकीलों पर करोड़ों रुपये खर्च करके अरविंद केजरीवाल माहौल तो बना सकते हैं लेकिन सच्चाई नहीं बदल सकते। सच्चाई ये है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में चोरी की है।’
बता दें कि केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति 2021 से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा