सिविल लाइंस पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिविल लाइंस पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-    दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस थाना टीम ने स्नैचिंग और वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आदतन अपराधी और एक सीसीएल (किशोर अपराधी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन (आईफोन-15) और चोरी की स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी जुनैद उर्फ़ “राइडर” दिल्ली के कई थानों में डकैती, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के मामलों में पहले से शामिल रहा है।

वारदात का विवरण
शिकायतकर्ता रेशमा, पत्नी मोहम्मद जी. काशिम, निवासी गुजरात ने बताया कि वह अपने पति के साथ 11 अगस्त 2025 को दिल्ली घूमने आई थीं। शाम लगभग 6:10 बजे जब वह सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन से गुजराती समाज भवन लौटने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं, तभी 5, शामनाथ मार्ग स्थित रेड लाइट पर सफेद स्कूटी सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठे युवक ने उनका मोबाइल फोन (आईफोन-15) झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई।

जांच और पुलिस की कार्रवाई
इंस्पेक्टर हनुमंत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। टीम ने 200 से अधिक कैमरों की जांच की और स्नैचरों के संभावित रास्तों का पता लगाया। 18 अगस्त को टीम को शास्त्री पार्क इलाके में एक संदिग्ध सफेद सुजुकी एक्सेस स्कूटी मिली, जो जांच में चोरी की निकली। आगे की जांच में आरोपी जुनैद का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने शास्त्री पार्क रेड लाइट से गिरफ्तार किया।

खुलासे और बरामदगी
पूछताछ में जुनैद ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी सीसीएल “ए” के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सह-आरोपी सीसीएल “ए” को भी गिरफ्तार कर लिया और छीना गया आईफोन बरामद कर लिया। दोनों आरोपी चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल स्नैचिंग और अन्य वारदातों में कर रहे थे।

आरोपियों का बैकग्राउंड

1. जुनैद उर्फ़ “राइडर” (उम्र 27 वर्ष) – निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली। स्कूल छोड़ चुका है और नशे का आदी है। अपनी रोज़ाना की जरूरतें पूरी करने के लिए अपराध की राह पर चल पड़ा। पहले से दिल्ली के विभिन्न थानों में डकैती, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 18 मामलों में शामिल है।

2. सीसीएल “ए” (उम्र 17 वर्ष) – निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली। स्कूल छोड़ चुका है और शराब व धूम्रपान का आदी है। उसने स्वीकार किया कि उसने पहले भी स्नैचिंग की घटनाएं की हैं, लेकिन पहली बार पकड़ा गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox