साउथ सिनेमा से पीएम मोदी को बड़ा तोहफ़ा, बॉलीवुड सितारों ने दी खास शुभकामनाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साउथ सिनेमा से पीएम मोदी को बड़ा तोहफ़ा, बॉलीवुड सितारों ने दी खास शुभकामनाएं

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्म दिवस पर देश-विदेश के बड़े नेताओं के साथ-साथ फिल्मी जगत से भी शुभकामनाओं का तांता लग गया है। जहां बॉलीवुड सितारों ने अपने खास अंदाज में बधाई दी, वहीं साउथ सिनेमा ने पीएम मोदी के लिए बड़ा सरप्राइज पेश किया है।

शाहरुख खान ने दी प्रेरणादायक संदेश के साथ बधाई
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा – “आज प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश रहें।”

आमिर खान ने सराहा योगदान
अभिनेता आमिर खान ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा – “आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस खुशी के मौके पर हम आपकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। भगवान आपको शक्ति दें ताकि आप देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें।”

पीएम मोदी के जीवन पर बनेगी फिल्म
साउथ सिनेमा से जुड़े मलयालम सुपरस्टार उन्नी मुकंदन ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा दिया है। उन्होंने मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मां वंदे’ (Maa Vande) बनाने का एलान किया है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। उन्नी मुकंदन ने इस मौके पर पीएम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह फिल्म उनके अद्भुत जीवन सफर को बड़े पर्दे पर उतारेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox