सलमान खान ने दिया बड़ा खुलासा: “बच्चे जरूर होंगे, धीरे-धीरे सब होगा”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान खान ने दिया बड़ा खुलासा: “बच्चे जरूर होंगे, धीरे-धीरे सब होगा”

मानसी शर्मा /- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब सिर्फ फिल्मी दुनिया के हीरो नहीं बल्कि पापा बनने की तैयारी में भी हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाले चर्चित टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में सलमान खान और आमिर खान पहले मेहमान होंगे। शो में मस्ती, फ्रेंडली झगड़े और सलमान के निजी जीवन से जुड़े दिलचस्प खुलासे देखने को मिलेंगे।

पुराने रिश्तों पर खुलकर बात

सलमान खान ने अपने टूटे हुए रिश्तों पर खुलकर कहा, “जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा ग्रो करता है तो दिक्कतें शुरू होती हैं… इनसिक्योरिटीज आ जाती हैं। मैं मानता हूं कि मेरे पुराने रिश्तों के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।” यह सलमान का अब तक का सबसे ईमानदार बयान माना जा रहा है।

बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा

जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह पिता बनना चाहते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बच्चे? एक दिन जरूर होंगे। धीरे-धीरे ही बच्चे होते हैं, पर आगे क्या होता है, वो देखते हैं।” सलमान का बच्चों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। वे अक्सर ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हुए भी बच्चों का ज़िक्र करते रहते हैं।

शो में मस्ती और दोस्ताना झगड़े

शो में सलमान अपने पुराने रिश्तों, फिल्मी सफर और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात करेंगे। इसके साथ ही आमिर खान और सलमान के बीच दोस्ताना झगड़े और मज़ेदार पल दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox