सरकारी कर्मचारी से लूटी गई सोने की चेन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  द्वारका जिले के अंतर्गत आने वाले थाना मोहन गार्डन  की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सरकारी कर्मचारी से मारपीट कर लूटी गई सोने की चेन के मामले में तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई करीब 11 ग्राम वजनी सोने की चेन भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश अंतिल की देखरेख में किया गया।

देर रात वारदात, पीसीआर कॉल से खुला मामला
20-21 फरवरी 2026 की दरमियानी रात पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि भगवती गार्डन एक्सटेंशन क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी चेन छीन ली गई है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस दल के साथ द्वारका मोड़ स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।

पीड़ित अभिषेक हुड्डा (30 वर्ष), निवासी भगवती गार्डन एक्सटेंशन, ने बताया कि वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। द्वारका मोड़ के पास एक रेस्तरां के निकट तीन युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी संख्या 49/26 भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और खुफिया सूचना से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिसकर्मियों ने मोहन गार्डन, बिंदापुर और रन्होला क्षेत्रों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने मोहर सिंह (28 वर्ष), गौरव उर्फ गोलू (22 वर्ष) और करण (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।

पूछताछ में कबूला अपराध
गहन पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 20-21 फरवरी की रात पीड़ित के साथ मारपीट कर चेन लूटी थी। पुलिस के अनुसार मोहर सिंह के खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गौरव उर्फ गोलू दो मामलों में संलिप्त रह चुका है।

पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और संभावित अन्य वारदातों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए सघन अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox