समाजसेवा की मिसाल पायल लाठ बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समाजसेवा की मिसाल पायल लाठ बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित

-पायल का 'एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन' छत्तीसगढ़ में बना पहचान का प्रतीक

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/-  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डांडिया प्रोग्राम ‘रास डांडिया’ के मंच पर समाजसेवा में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली पायल लाठ को बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के हाथों सम्मानित किया गया। पायल लाठ को यह सम्मान उनके निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कोरोना काल के दौरान उनकी निःस्वार्थ सेवाएं शामिल हैं।

कोरोना महामारी के दौरान पायल लाठ ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की सहायता की। उन्होंने प्रतिदिन भोजन बनवाकर हजारों भूखे लोगों को भोजन वितरित किया। इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनकी इन सेवाओं के कारण पहले भी उन्हें कई मौकों पर सम्मानित किया जा चुका है।हाल ही में पायल ने एक सड़क हादसे में घायल 72 वर्षीय बुजुर्ग और एक बच्ची की जान बचाई थी, जब उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस कार्य के लिए बिलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें ‘गुड सेमेरिटन अवार्ड’ से सम्मानित किया था।रास डांडिया के इस सम्मान समारोह में पायल लाठ ने आयोजक प्रिंस भटिया का धन्यवाद करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और समाज सेवा के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है। भविष्य में भी मैं इसी समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करती रहूंगी।”

पायल लाठ के ‘एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन’ ने छत्तीसगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है, और पायल लाठ का यह समर्पण दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox