मानसी शर्मा / – समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा पत्र का ऐलान बुधवार को कर किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में यह ऐलान किया। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर विशेष तौर पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। 2025 में जातीय जनगणना, 2029 तक सबको न्याय देने का वादा किया गया है।
अखिलेश यादव ने कहा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा। उन्होंने जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का वादा किया। इसके साथ उन्होंने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों से बहाल करने का वादा किया। अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर भाजपा दोबार आई तो कहीं पुलिस, पीएसी में भी तीन साल नौकरी न कर दे। उन्होंने कहा कि गरीबों को घटिया राशन दिया जा रहा है। पोष्टिक राशन नहीं मिल रहा।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण