बिन भ्रमर के कहां खिल सकी है कली
फिर बहारों का मिलना कहाँ भाग्य में
दो किनारे कहां मिल सके हैं कभी
दो किनारो का मिलना कहां भाग्य में
मन की कुटिया बुहारे हुये एक सती,
बन के सबरी लिये बेर बैठी रही
राम के राह पर वो बिछा के नयन,
द्वार पर ही बहुत देर बैठी रही l
प्रेम मानक को कोई कैसे गढ़ता भले
भावनायें वचन की जो ना शुद्ध हो
प्रीत के पत्र कोई कैसे पढता भले
जब हृदय द्वार पहले से अवरुद्ध हो
भाव कैसे वो पहुँचाती अंतस तलक
चिट्ठीयों के लिए ढेर बैठी रही
राम के राह पर वो बिछा के नयन,
द्वार पर ही बहुत देर बैठी रही l
राम के संग वन में लखन जो गये
आंख बहती हुई एक नदी हो गई
राम के साथ तो संगिनी थी मगर
उर्मिला की सकल जिंदगी खो गई
पूरे चौदह बरस बिरहनी उर्मिला
ले के किस्मत का बस फेर बैठी रही
राम के राह पर वो बिछा के नयन,
द्वार पर ही बहुत देर बैठी रही l
मनीष मधुकर


More Stories
महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानमंडल में बवाल, तीखे आरोप-प्रत्यारोप
दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान
दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
एनआई एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा