सकारात्मक सोच व पौष्टिक आहार से दूर हो सकते हैं सभी रोग- दीपाली डागर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सकारात्मक सोच व पौष्टिक आहार से दूर हो सकते हैं सभी रोग- दीपाली डागर

- बहादुरगढ़ में डा. दीपाली डागर मानसिक रोगियों को दिये स्वस्थ रहने के टिप्स

बहादुरगढ़/ कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- यह बात तो सभी जानते हैं कि जीवन में बढ़ते तनाव पर नियंत्रण किए बिना समस्याओं से मुक्ति असंभव है किंतु इस मानसिक रोग पर नियंत्रण उतना मुश्किल भी नहीं है जितना अवसाद ग्रस्त व्यक्ति अथवा उसके परिजन मान लेते हैं। यह कहना है प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. दीपाली डागर का, जो फिट एन शाइन क्लब द्वारा सीटीसी मॉल मे आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों की प्रतिद्वंद्विता,अनियमित दिनचर्या,नकारात्मक सोच व खानपान संबंधी लापरवाही के चलते जीवन में दिनोंदिन बढ़ते डिप्रेशन का प्रभाव अब हर आयु वर्ग के लोगों में साफ़ दिखाई देता है। तन मन और अन्न पर नियंत्रण रखकर संतुलित दिनचर्या व पौष्टिक आहार पर आधारित जीवन शैली पर अपनाकर अनेक रोगों का प्रमुख कारण बने डिप्रेशन से सहज ही मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर क्लब की संस्थापिका डॉ. मोनिका पहल सहित कुछ अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox