सऊदी अरब में कहर बरपा रही गर्मी, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्री गंवा चुके हैं जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सऊदी अरब में कहर बरपा रही गर्मी, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्री गंवा चुके हैं जान

सऊदी अरब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के धार्मिक स्थलों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. शैतान को प्रतीकात्मक रूप से कंकड़ मारने की कोशिश करते समय कुछ लोग बेहोश हो गए। इस साल सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा के दौरान 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हज के दौरान मौतें होना कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई बार 20 लाख से ज़्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं। इसके अलावा, हज यात्रा के दौरान पूर्व में भगदड़ मचने की घटनाएं और महामारी भी फैल चुकी है। इस साल सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा के दौरान 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हज के दौरान मौतें होना कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई बार 20 लाख से ज़्यादा लोग सऊदी अरब की यात्रा करते हैं. इसके अलावा, हज यात्रा के दौरान पूर्व में भगदड़ मचने की घटनाएं और महामारी भी फैल चुकी है।

जर्नल ऑफ इन्फेक्शन एंड पब्लिक हेल्थ के अप्रैल एडिशन में छपे एक लेख के अनुसार, हर साल हज के लिए कम आय वाले देशों से लाखों लोग आते हैं, जिनमें से कई को हज से पहले स्वास्थ्य देखभाल सेवा बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं मिलती है। इसमें कहा गया है कि इकट्ठा लोगों में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। हालांकि, इस साल मृतकों की संख्या से पता चलता है कि मौतों में वृद्धि का कारण कुछ और था।

हज यात्रियों की मौत
जॉर्डन और ट्यूनीशिया समेत कई देशों ने कहा है कि उनके कुछ यात्रियों की मौत मक्का के पवित्र स्थलों पर पड़ने वाली गर्मी के कारण हुई. बुधवार को मुख्य मस्जिद के पास भारतीय यात्री खालिद बशीर बजाज ने कहा कि उन्होंने इस साल हज के दौरान बहुत से लोगों को बेहोश होकर जमीन पर गिरते देखा।

मक्का में तापमान
सऊदी नेशनल सेंटर फॉर मेटेरोलॉजी के अनुसार, मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के धार्मिक स्थलों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. शैतान को प्रतीकात्मक रूप से कंकड़ मारने की कोशिश करते समय कुछ लोग बेहोश हो गए।

18 लाख से अधिक मुसलमानों ने किया हज
मिस्र के कई लोगों ने कहा कि वे गर्मी और भीड़ में अपने प्रियजनों से बिछड़ गए. सऊदी हज अधिकारियों के अनुसार, 2024 में 18.3 लाख से अधिक मुसलमानों ने हज किया, जिसमें 22 देशों के 16 लाख से अधिक लोग और सऊदी के 2,22,000 नागरिक और निवासी शामिल थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox