-दोनो आतंकी सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमलों में थे शामिल
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- श्रीनगर के बेशंबर नगर में सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सीआरपीएफ के जवानों पर हाल ही में हुए हमलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों को राज्य में बख्सा नही जायेगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्यवाही कर अपने जवानों का बदला ले लिया।
आईजी से मिली जानकारी के अनुसार, बेशंबर नगर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
बता दें कि चार अप्रैल को श्रीनगर के लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में आतंकियों ने दिनदहाड़े सीआरपीएफ किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य घायल हुआ था। रविवार को मारे गए दोनों आतंकी इस वारदात में शामिल रहे थे।


More Stories
एआई इम्पैक्ट समिट प्रदर्शन प्रकरण: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ की धोखाधड़ी
ईरान संकट गहराया, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
IND-SA मुकाबले से पहले चयन पर बवाल, अश्विन ने दी खरी-खोटी
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें
दो बड़े शहरों में आतंक की साजिश नाकाम, विदेशी कनेक्शन के साथ 8 गिरफ्तार!