श्रीनगर में लोकतंत्र की जीत, चार घंटे में टूटा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर में लोकतंत्र की जीत, चार घंटे में टूटा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड,

-श्रीनगर में तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत बंपर वोटिंग, टूटा 2014 का भी रिकॉर्ड

श्रीनगर/शिव कुमार यादव/- श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पहले चार घंटों में ही 2019 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड टूट गया। श्रीनगर सीट पर सुबह 11 बजे तक 14.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, 2019 में श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। तीन बजे के मतदान के बाद यह रिकॉर्ड भी टूट गया। श्रीनगर में तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

दोपहर एक बजे तक श्रीनगर सीट पर वोटिंग का आंकड़ा 23.57 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जो कि 2014 के कुल मतदान प्रतिशत के आंकड़े से मामूली सी ही दूरी पर रहा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार श्रीनगर सीट पर पिछले पिछले मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड धराशायी हो सकते हैं।

जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले सोमवार को श्रीनगर के शहर-ए-खास इलाके में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीनगर सीट के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीकों से मतदान हो रहा है। कश्मीर घाटी में हालात में जो सुधार हुआ है, उससे मतदान प्रतिशत बढ़ावा देखने को मिला रहा है। हर जगह सामान्य तरीके से वोटिंग हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2019 के मुकाबले तीन गुना अधिक मतदान होगा।
          श्रीनगर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान हो रहा है। जिला श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox