शिव नादर चैलेंज में 10 किलोमीटर दौड़ में छाए बीआरजी के रनर्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिव नादर चैलेंज में 10 किलोमीटर दौड़ में छाए बीआरजी के रनर्स

-चैलेंज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक सोनू ने किया दूसरा स्थान हासिल, जीता 21,000 का इनाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक ग्रेटर नोएडा में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी मे आयोजित शिव नादर 10 किलोमीटर चैलेंज दौड में हिस्सा लिया जिसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के करीब 1200 धावकों ने बढचढ कर हिस्सा लिया था। दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ रनर्स ग्रुप से 37 धावको ने शिव नादर 10 किलोमीटर के चैलेंज में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेते हुए बहादुरगढ शहर को दर्शाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बी आर जी ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन कर के इनाम जीते।

सोनू कुशवाह ने ओपन मे दूसरा स्थान हासिल कर 21,000 का इनाम जीता
गुलाब सिंह ने 10 किलोमीटर मे 30 से 40 आयु वर्ग मे चौथा स्थान, मुकेश कुमार ने 10 किलोमीटर मे छटा स्थान, ब्रह्म प्रकाश मान ने आठवां स्थान, बादल तेवतिया ने 10 किलोमीटर मे दसवां स्थान हासिल किया। मयंक शर्मा ने चौथा स्थान 10 किलोमीटर दौड नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, सन्नी राणा, सुमित राणा, कुनाल सिंह, बलजीत, प्रिंस, कौशल, सुदेश तोमर, कपिल, देवेन्द्र, अजय छिल्लर ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की।

वही 5 किलोमीटर दौड मे शलभ खरे ने 30 से 40 आयु वर्ग मे तृतीय स्थान, दीपक छिल्लर ने चौथा स्थान, धर्मवीर सेन ने 40-50 आयु वर्ग मे पांचवा स्थान सुनील बैनिवाल ने छटा स्थान ,प्रदीप सांगवान ने आठवां स्थान वही बच्चां में विहान छिल्लर ने 8-14 आयु वर्ग मे आठवा स्थान, निकुंज ने 13वां स्थान अलग अलग आयु मे विजयी धावको को ईनाम व ट्राफी दी, बी आर जी ग्रुप और बहादुरगढ वासियो ने सभी को ढेर सारी शुभकामनाए दी भविष्य मे ऐसे ही प्रदर्शन करने की कामना की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox