
गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/ – शिक्षा जगत एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षकों को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा गुरुग्राम मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में योग विज्ञान विभाग श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के शिक्षाविद डॉ रमेश कुमार योगाचार्य को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया

गया। इस शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न किया गया।अनेक प्रतिपाओं के धनी डॉक्टर रमेश कुमार पिछले 20 वर्षों से शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं। समाज को स्वस्थ बनाने और योग के प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली सरकार आयुष मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली संस्कृत अकादमी एवं संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ मिलकर अनेकों सम्मेलन, शोधकार्य और सैकड़ो योग शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। इनकी इन अभूतपूर्व उपलब्धियां को देखते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने इनको शिक्षक दिवस पर सम्मान पत्र प्रदान किया है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ