
गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/ – शिक्षा जगत एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षकों को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा गुरुग्राम मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में योग विज्ञान विभाग श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के शिक्षाविद डॉ रमेश कुमार योगाचार्य को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न किया गया।
अनेक प्रतिपाओं के धनी डॉक्टर रमेश कुमार पिछले 20 वर्षों से शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं। समाज को स्वस्थ बनाने और योग के प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली सरकार आयुष मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली संस्कृत अकादमी एवं संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ मिलकर अनेकों सम्मेलन, शोधकार्य और सैकड़ो योग शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। इनकी इन अभूतपूर्व उपलब्धियां को देखते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने इनको शिक्षक दिवस पर सम्मान पत्र प्रदान किया है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”