पूर्व अर्धसैनिकों की मांगों को लेकर बहादुरगढ़ में हुई  कॉनफैडरेशन की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व अर्धसैनिकों की मांगों को लेकर बहादुरगढ़ में हुई  कॉनफैडरेशन की बैठक

-बैठक में 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों की सुविधाओं की उपेक्षा को लेकर केंद्रीय सरकार के प्रति दिखी गहरी नाराजगी व रोष

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/ – पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा कॉनफैडरेसन महासचिव रणबीर सिंह की अध्यक्षता में पुरानी पैंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन, सीपीसी कैंटीन पर जीएसटी छूट, हरियाणा में जिला स्तर पर कार्यरत सेना/अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डों में एक्स पैरामिलिट्री कर्मियों की भागीदारी, सीआईएसएफ जवानों को सीएलएमएस सुविधा व अन्य भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर देवकरण धर्मशाला रेलवे रोड़ बहादुरगढ़ में मीटिंग का आयोजन किया गया।
              एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया कि देश की कानून व्यवस्था व सरहदों की चाक चौबंद चौकसी करने वाले 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों में सुविधाओं को लेकर केंद्रीय सरकार के प्रति गहरी नाराजगी एवं रोष व्याप्त है। बिना वन रैंक वन पेंशन व पुरानी पैंशन बहाली के अर्ध सैनिक बलों के जवानों व रिटायर्ड कर्मियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। फोर्सेस संबंधित जायज़ मांगों को लेकर 25 सितंबर 2023 को जंतर मंतर, दिल्ली में शांति पुर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें बहादुरगढ़ व आस पास के गांवों से सैकड़ों की संख्या पूर्व अर्धसैनिकों आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान धर्मपाल सिंह शर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व अर्धसैनिक रणधीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, करण सिंह, महेंद्र सिंह, इशवान सिंह, राजेन्द्र मेहरा, कलीराम अध्यक्ष, रमेशजी, जयभगवान, प्रेम सिंह, रणबीर सिंह महासचिव बैठक में मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox