शाहरुख़ खान ने लॉन्च किया LG का OLED TV ,कीमत और फिचर जान हो जाएंगे हैरान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाहरुख़ खान ने लॉन्च किया LG का OLED TV ,कीमत और फिचर जान हो जाएंगे हैरान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  दिल्ली के एरोसिटी पुलमेन होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस इवेंट में LG कंपनी ने 2022 OLED TV लाइनअप की नई रेंज को पेश किया है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान भी मौजूद रहे। कंपनी का दावा है कि, नई रेंज में ग्राहकों को बेहतर वीडियो क्वालिटी से लेकर ऑडियो मिलेगा। इस नई रेंज में कंपनी ने 97 इंच और 42 इंच का OLED TV पेश किया है।

इस रेंज में दुनिया का सबसे बड़ा 88 इंच का 8K ओएलईडी टीवी शामिल है जोकि बेहतर पिक्चर क्वालिटी देने का वादा करता है। इसके अलावा LG का सिग्नेचर आर ओएलईडी टीवी, बाजार में उपलब्ध कराया गया। यह पहला ओएलईडी टीवी है जिसे रोल किया जा सकता है।

जो लोग TV पर गेमिंग का मज़ा लेना चाहते हैं उनके लिए भी नए ओएलईडी टीवी काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। अगर आप अंधेरे कमरे में गेम खेलते हैं तो LG OLED और ज्यादा ब्राइट लगने लगते हैं, जिस कारण से लंबे गेमिंग सत्रों में आंखों पर थकान महसूस होती है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए, 2022 एलजी टीवी में डार्क रूम मोड शामिल किया गया है, जोकि सक्रिय होने पर गेम की हाइलाइट्स और पिक्चर क्वालिटी को बनाए रखते हुए पिक्चर की ब्राइटनेस को एडजस्ट करेगा।

आपको बता दें कि, शाहरुख खान ने LG TV को लेकर अपना एक्सपिरियंस शेयर किया। इसके साथ ही शाहरुख ने 2022 OLED TV लाइनअप की नई रेंज को मीडिया के सामने लॉच किया। OLED TV जो छोटे कमरे के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, इसके साथ ही, गेम खलेने वालों को भी काफी पसंद आएगा हैं। इसके अलावा, एलजी ने अपनी C2 सीरीज़ में LG OLED इवो’ को भी पेश किया है। LG OLED TV की कीमत 89,990 रुपये से शुरू होती है और रोल OLED TV की कीमत 75,00,000 रुपये है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox