शांतिपूर्ण मतदान के लिए उत्तम नगर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शांतिपूर्ण मतदान के लिए उत्तम नगर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

-एसीपी उत्तम नगर ने एस एच ओ के साथ लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

द्वारका/ शिवकुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मध्य नजर उत्तम नगर थाना पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। एसीपी ईशान भारद्वाज ने थाना अध्यक्ष के साथ पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उत्तम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए और क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने और चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावी कदम मुंह के साथ शांतिपूर्ण आचरण को सुनिश्चित करने के लिए खड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के निर्देशानुसार एसीपी  ईशान भारद्वाज डिवीज़न डाबरी, एसीपी यूटी हर्षिल महाजन व एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेजे क्लस्टर, काली बस्ती, पवित्र चौक तथा मिश्रित जनसंख्या वाले क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के इस फ्लैग मार्च से लोगों में सुरक्षा की भावना बढी है और क्षेत्र के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox