नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश इकाई ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शराब घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में नाम आने के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल में नैतिकता हो तो मदन लाल खुराना द्वारा 1995 मे आरोप लगने पर दिखाई नैतिकता का अनुसरण करते हुए ईडी चार्जशीट में नाम आने पर इस्तीफा दें। वहीं, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती रही है कि शराब घोटाले को मुख्यमंत्री केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त है और अब तो ईडी चार्जशीट ने हमारे आरोप की पुष्टी भी कर दी है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई