वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के उद्धव ठाकरे, गठबंधन तोड़ने की दी धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के उद्धव ठाकरे, गठबंधन तोड़ने की दी धमकी

–बोले- वीर सावरकर हमारे भगवान, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वीर सावरकर का अपमान करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
                वीर सावरकर पर टिप्पणी करना कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के बीच दूरियां पैदा कर सकता है। शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर का अपमान करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

उद्धव ठाकरे बोले वीर सावरकर का न करें अपमान
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि हम आपकी भारत जोड़ो यात्रा में आपके साथ चल क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी, लेकिन राहुल गांधी से खुलकर कहना चाहता हूं कि सावरकर हमारे लिए भगवान के समान है और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ आगे बोले कि हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में एक साथ है, लेकिन ऐसे बयान न दें या ऐसे कदम न उठाएं जिससे दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बन जाएं।
                 उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि भाजपा आपको भड़काने की कोशिश कर रही है। अगर हम आज समय चूक गए तो हमारा देश साफतौर पर निरंकुशता की ओर चला जाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सावरकर की भूमिका और बलिदान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सावरकर ने जो किया और सहा वह अकल्पनीय था। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री भारत नहीं है और मोदी की आलोचना करना देश का अपमान नहीं है।

बोले- जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजप ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। साथ ही कहा कि भाजपा का नाम भ्रष्ट जनता पार्टी होना चाहिए।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के उस बयान के बारे में बोल रहे थे, जहां उन्होंने कहा था कि वह सावरकर नहीं गांधी हैं। सूरत की सेशन कोर्ट से मानहानि मामले मे दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद और सासदी जाने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox