फिर मुश्किल में लालू यादव, जमानत पर एससी ने भेजा नोटिस,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिर मुश्किल में लालू यादव, जमानत पर एससी ने भेजा नोटिस,

-चारा घोटाला मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सुप्रीम कोर्ट ने राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले केस में मिली जमानत पर नोटिस जारी किया है। जिससे लालू यादव की मुश्किल एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने कोर्ट में लालू को मिली जमानत पर याचिका दायर की थी।
                    सुप्रीम कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला केस में मिली जमानत पर नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू को मिली जमानत पर याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पहले से दायर कई याचिकाओं  के साथ इस याचिका को भी सुनवाई के लिए शामिल कर लिया है। वे पहले से ही चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए नोटिस के बाद सियासी हड़कंप भी मच गया है।
सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें लालू यादव को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने दुमका और चाईबासा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी थी।

लैंड फार जॉब स्कैशम का केस
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उसकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत उनके परिवार पर रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले की कार्रवाई भी जारी है। इस मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू लाल  प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है। इन सभी को 15 मार्च को कोर्ट  के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में गहनता के साथ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा था।
                   रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 25 मार्च को लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती से पूछताछ की थी। इसके साथ ही बिहार में डिप्टी सीएम  तेजस्वी यादव से भी सीबीआई पूछताछ की थी। सीबीआई के द्वारा तेजस्वी यादव को 3 समन  जारी किए थे। वहीं, लैंड फार जॉब स्कैम  मामले में एजेंसी तेजस्वी यादव के दिल्ली समेत कई अलग-अलग आवासों पर छापेमारी कर चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox