मानसी शर्मा / – दंगल और छिछोरे फिल्मों के निर्देशक नितेश *तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सई पल्लवी देवी सीता की भूमिका में होंगी। अब खबरें हैं कि नितेश ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी अपनी योजनाएं और शेड्यूल तैयार कर लिया है। वह अगले साल मार्च से इस फिल्म शूटिंग शुरू कर देंगे।
विजुअल इफेक्ट्स के जरिये इस फिल्म की दुनिया तैयार करने की जिम्मेदारी आस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी डीनेग को दी गई है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश रावण की भूमिका में होंगे। दरअसल, नितेश इस फिल्म को तीन भागों में बना रहे हैं। पहले भाग में राम और सीता की कहानी से लेकर राम और हनुमान के मिलन तक की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं फिल्म के दूसरे भाग में रावण और उसके साम्राज्य के बारे में दिखाया जाएगा। तीसरे हिस्से में राम-रावण संग्राम और उसके बाद की कहानी से साथ यह फिल्म त्रयी पूरी होगी। चूंकि फिल्म में अलग स्तर का वीएफएक्स होगा, तो फिल्म की शूटिंग से पहले वीएफएक्स की बारीकियां सीखने रणबीर जनवरी में लंदन स्थित डीनेग के स्टूडियो में जाएंगे। कुछ सप्ताह बाद स्वदेश लौटकर वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद