नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने दिल्ली विधानसभा में गांवों के मुद्दे उठाने पर प्रतिपक्ष के नेता रामबीर विधूड़ी का आभार जताने के साथ-साथ उनका अभिनंदन किया। पंचायत संघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर जाकर उनको पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने रामवीर सिंह बिधूड़ी से गांवों के अन्य मुद्दे उठाने का भी आग्रह किया।
इस मौके पर पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने वादा करने के बावजूद गांवों का हाउस टैक्स से मुक्त नहीं किया है और ग्रामीणों के पास हाउस टैक्स जमा करने के नेटिस भेजे जा रहे है। इस तरह उन्होंने गांवों के साथ कुठाराघात किया है। ऐेसी स्थिति में रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विधानसभा में उनकी आवाज उठाकर सरकार को सचेत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गांवों का जल्द से जल्द हाउस टैक्स माफ किया जाना चाहिए और वह हाउस टैक्स जमा नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एमसीडी ने बजट पास करने के दौरान गांवों में विकास कार्य करने की योजना से संबंधित मदों में दोबारा राशि का प्रावधान किया जागा। आम आदमी पार्टी ने इन मदों में एक रुपया भी नहीं छोड़ा है। इस अवसर पर शकूरपुर गांव प्रमुख शिवकुमार यादव, सह प्रमुख सुनील शर्मा, पंच प्रमुख राजकुमार यादव ख्याला गांव, सुधीर शर्मा, रमेश यादव मादीपुर गांव, अधिवक्ता यमन यादव प्रमुख भलस्वा गांव मौजूद थे।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन