वर्कलाइफ बैलेंस के लिए चार उपाय: काम का प्रेशर और बर्नआउट से बचने के तरीके

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वर्कलाइफ बैलेंस के लिए चार उपाय: काम का प्रेशर और बर्नआउट से बचने के तरीके

सेहत/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आज की दुनिया में काम करने वाले लोगों की पूरी जिंदगी अस्त-व्यस्त रहती है। लोग वर्क लाइफ बैलेंस बनाने के लिए काफी संघर्ष करते दिखाई देते हैं, जिसका असर उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन पर पड़ता है। इसका मुख्य कारण वर्कप्लेस का प्रेशर होता है। भाग-दौड़ वाली जिंदगी में लोग किसी भी क्षेत्र में खुद को पीछे नहीं देखना चाहते हैं। इसी कारण लोगों पर काम का प्रेशर, परफॉर्मेंस का दबाव, टारगेट पूरा करने की चिंता, सैलरी कम होने की परेशानी समेत कई अन्य प्रेशर होते हैं, जिसका असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ता है। हालांकि, मेंटल स्थिति को ठीक रखने के लिए कई कंपनियां सेमिनार भी करवाती हैं, लेकिन हम आपको ऐसे चार उपाय बताएंगे, जिनपर अमल करने के बाद आप वर्कप्लेस बर्नआउट दूर कर सकते हैं।

ना कहना सीखें

अक्सर काम का दबाव बर्नआउट के साथ ही आपकी सेहत भी खराब कर सकता है। इसलिए सभी काम को करने के लिए हामी न भरें। कभी-कभी काम को सम्मानपूर्वक ना कहना भी सीखें। हर बार काम के लिए हामी भरना खुद को नजरअंदाज करने का लक्षण होता है। इसलिए काम के साथ सेल्फ केयर पर ध्यान देना जरूरी होता है। इससे आप आगे बिना किसी कुंठा के काम कर पाएंगे।

 मनोरंजन के साधन अपनाएं

अगर आपको लगता है कि आप काम करते समय या उसके बाद बिना किसी कारण कहीं खोए हुए हैं, तो एक रूटीन बनाएं जिसमें अपनी फेवरेट हॉबी और म्यूजिक जैसी मनोरंजक चीजों को शामिल करें। इससे आप काम के प्रेशर को भूलकर अपनी पसंद की चीजें कर पाएंगे।

नकारात्मक चीजों से बचें

अक्सर लोग वर्कप्लेस पर खाली समय में चुगली या अनावश्यक चर्चाएं करते रहते हैं। इन चर्चाओं से हमेशा दूर रहें। इससे आपकी एनर्जी और समय दोनों बचेंगे।

अपनी प्राथमिकता तय करें

काम के दबाव में अक्सर हम कई चीजों को इग्नोर करने लगते हैं, जैसे परिवार, दोस्त, पर्यटन आदि। तो हमेशा उन चीजों को अपनी प्राथमिकता बनाएं, जो आपके लिए स्पेशल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox