लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा बीजेपी में रार, भाजपा की बिरेन्द्र सिंह को दो टूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा बीजेपी में रार, भाजपा की बिरेन्द्र सिंह को दो टूक

-धनखड़ बोले- उन्हें अपनी सीट की दिक्कत इसलिए दे रहे जजपी से गठजोड़ तोड़ने या भाजपा छोड़ने की धमकी

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा भाजपा में रार मच गई है। हरियाणा भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सीनियर भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की धमकी पर दो-टूक जवाब दे दिया है। भाजपा ने बीरेंद्र सिंह को स्पष्ट कर दिया है कि यह भाजपा की नहीं बल्कि जजपा को लेकर बीरेंद्र सिंह के लिए अपनी सीट की लड़ाई है।

इस बारे में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा-’’ वह हर साल रैली करते हैं, वे पहले भी यही बात कहते रहे हैं। जब मैं और पार्टी प्रभारी बिप्लब देब उनके यहां उचाना कार्यक्रम में गए थे तब भी उन्होंने यह बात कही थी। उनके क्षेत्र और उनकी सीट की कठिनाई है, इस नाते से वह यह बात कहते हैं।’’
          कुछ दिन पहले जींद में ’मेरी आवाज सुनो’ रैली के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि अगर अगले चुनाव में भी भाजपा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कि जननायक जनता पार्टी से गठबंधन किया तो वह भाजपा को छोड़ देंगे।

जजपा से चौधरी बीरेंद्र सिंह के विवाद की ये वजह
उचाना वही विधानसभा सीट है, जहां से मौजूदा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चुनाव जीता था। उन्होंने इस सीट से भाजपा की उम्मीदवार और चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता को 47452 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। इसके बाद फिर डिप्टी सीएम यह ऐलान कर चुके हैं कि वह उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे।

चूंकि भाजपा का जजपा के साथ गठबंधन है, ऐसे में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जजपा भाजपा से उचाना सीट मांगेगी। इससे चौधरी बीरेंद्र सिंह फैमिली का पत्ता कट जाएगा। इसी वजह से चौधरी बीरेंद्र सिंह लगातार पार्टी लाइन से अलग चल रहे हैं।

हिसार सीट को लेकर भी चौधरी चिंतित
हरियाणा के दिग्गज नेताओं में शुमार चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे अभी हिसार सीट से भाजपा के सांसद हैं। इस बार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस से भाजपा में कुलदीप बिश्नोई अपना दावा ठोक सकते हैं। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। हिसार की आदमपुर सीट से उनके बेटे भव्य बिश्नोई विधायक हैं।
          हिसार और राजस्थान में बिश्नोई का आधार देख उनका दावा भारी पड़ सकता है। ऐसे में चौधरी बीरेंद्र सिंह को ये सीट भी जाती हुई दिख रही है। सियासी जानकारों का कहना है कि चौधरी अब अपने परिवार का राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए भाजपा के साथ दबाव की राजनीति करने में लगे हुए हैं।

कांग्रेसी नेताओं से नजदीकियां बढ़ा रहे चौधरी
पिछले दिनों जींद में जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं तोड़ने की सूरत में भाजपा छोड़ने की बात कहने वाले चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के नेताओं के साथ नजर आने लगे हैं। शुक्रवार की शाम कांग्रेस के नेताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह एक शादी समारोह में शरीक हुए, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पारिवारिक फंक्शन में भाजपा की तरफ से इकलौते नेता के तौर पर चौधरी बीरेंद्र सिंह नजर आए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox