
नई दिल्ली/शिव कुमार/- ” राष्ट्रीय उत्थान के लिए, विरासत के साथ विकास के लिए, धर्म के साथ आस्था और परंपराओं को जीवित रखने के लिए, देश के हर एक व्यक्ति के सम्मान के लिए, भाजपा को वोट दें”। यह कहना है पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत का।

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत ने मटियाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा किया। जनसभा संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य का नहीं, देश के लिए है। यह चुनाव प्रधानमंत्री का चुनाव है। इसलिए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए मोदी को वोट दें। भारतीय जनता पार्टी को वोट दे। श्रीमती सहरावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जो समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति का विशेष ख्याल रखा। “फाइटर प्लेन चलाने की इजाजत महिलाओं को नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यह इजाजत दी थी। और उसका असर भी देखने को मिला सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान चौपर चलाने वाली पायलट महिला हीं थी “। श्रीमती सहरावत ने कहा कि देश में बढ़ते हुए उत्पादों के साथ-साथ,भारत का वैश्विक स्तर पर भी विकास हुआ है। इसी विकास की निरंतरता को बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देना बेहद जरूरी है। अगर निरंतरता में कमी आई तो इसका असर हमारे आने वाली पीढ़ियों पर होगा। भारतीय जनता पार्टी को वोट देना बेहद जरूरी है। यह कार्यक्रम मटियाला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले आनंद विहार में था कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता पवन शर्मा रहे इस खास मौके पर नांगली वार्ड की निगम पार्षद सविता पवन शर्मा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास दहिया समेत सैकड़ो मतदाता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे






More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम