
अनीशा चौहान/- दिल्ली से एक बड़ा खबर सामने आई है जहां, देश की राजधानी के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। ईमेल में स्कूलों में बम रखे होने की खबर दी गई है। इन स्कूलों में DPS, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल के साथ नोएडा के DPS जैसे स्कूल शामिल हैं।
दिल्ली के इन स्कूल को आया धमकी भरा ईमेल
द्वारका में स्थित DPS में बम रखे होने की धमकी दी गई है। दमकल विभाग को सुबह छह बजे इसकी जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे स्कूल को खाली करवाकर जांच की गई है। मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल को भी इसी तरह की धमकी दी गई है। बम रखे होने की सूचना मिलने ते बाद पूरे स्कूल को खाली करवाया गया है।
वसंत कुंज के DPS स्कूल और दक्षिण पश्चिम जिले के DAV स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। बुधवार सुबह 4.30 बजे पुष्प विहार के Amity स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल किया गया था,जिसमें स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी।
‘एक Email सभी स्कूलों को भेजा गया‘
खबर के अनुसार, दिल्ली के कई स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी भरे ईमेल किए गए है। जब ईमेल की IPएड्रेस का पता लगया तो उससे ऐसा लगता है कि ये ईमेल देश के बाहर से किया गया है। फिलहाल मामले की जारी है। खबरों के अनुसार, पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कई जगहों पर कल से अभी तक ईमेल आए हैं। ईमेल में डेटलाइन नहीं है और एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल