लाल आंखें, बुखार, पेट खराब… कहीं कोरोना तो नहीं?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाल आंखें, बुखार, पेट खराब… कहीं कोरोना तो नहीं?

-ज्यादा खतरनाक है नया वेरिएंट, 22 देशों में फैला, जान लें लक्षण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क/शिव कुमार यादव/- भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। आंखें लाल, बुखार, गले में खरास व पेट खराब है तो सबसे प्रबल संभावना है कि कहीं आपको कोरोना तो नही!जी हां विश्व में एकबार फिर कोरोना का नया वेरियंट डराने लगा है। कोविड मामलों में इस उछाल के लिए कोरोना के नए वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस वेरिएंट का नाम आर्कटुरस है। यह ओमीक्रोम का एक सब-वेरिएंट है, जिसे एक्सबीबी.1.16 स्ट्रेन नाम से भी जाना जाता है। यह वेरिएंट अब तक 22 देशों में फैल चुका है
                     टोक्यो यूनिवर्सिटी का एक अध्ययन बताता है कि कोरोना का नया वेरिएंट आर्कटुरस ओमीक्रोन की तुलना में 1.2 गुना ज्यादा संक्रामक है। यह उन्हें भी अपनी चपेट में ले रहा है जो पहले कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं या कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं। नया वेरिएंट भारत सहित 22 देशों में फैल चुका है। जिसमें सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका और भारत भी शामिल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) 22 मार्च से इस वेरिएंट की निगरानी कर रहा है।
                     कोविड के लिए डब्ल्यूएचओ की टेक्निकल लीड डॉ मारिया वैन ने कहा, ’यह कुछ महीनों से फैल रहा है। हमने लोगों या आबादी में गंभीरता के स्तर में बदलाव नहीं देखा है। लेकिन स्पाइक प्रोटीन में इसका एक अतिरिक्त म्यूटेशन लैब स्टडी में संक्रामकता में वृद्धि के साथ-साथ संभावित बढ़ी हुई रोगजनकता को दिखाता है।’ विशेषज्ञ बता रहे हैं कि यह वेरिएंट कोरोना के दो वेरिएंट्स से मिलकर बना है। चिंता की बात यह है कि नया स्वरूप इम्यूनिटी के सुरक्षा कवच को भेद सकता है और उन लोगों को संक्रमित कर रहा है जो पहले कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं या कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।

आइए जानते हैं कि कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं?
क्या हैं लक्षण?
कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण पिछले स्वरूपों से बिल्कुल अलग हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक कोरोना का नया स्वरूप कंजंक्टिवाइटिस या लाल आंखों का कारण बन रहा है, खासकर 12 साल से छोटे बच्चों में। बच्चों को तेज बुखार, खांसी, लाल आंखें, खुजली और आखों से पानी आने की शिकायत हो सकती है। आर्कटुरस के लक्षण एडेनोवायरस जैसे दूसरे वायरस की तरह हो सकते हैं, जो भारत में गर्मी के मौसम में बेहद आम है।

खतरा अभी टला नहीं है
विशेषज्ञों के अनुसार अन्य लक्षण सिरदर्द, गले में खराश, बंद नाक, बुखार और मांसपेशियों में दर्द हो सकते हैं। यह मरीज के पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है और दस्त का कारण बन सकता है। कोरोना का नया वेरिएंट अत्यधिक संक्रामक हो सकता है। वॉरविक यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट प्रोफेसर लॉरेंस यंग ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि भारत में नए वेरिएंट का मिलना इस बात का संकेत है कि ’हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं’ और ’हमें इस पर नजर रखनी होगी।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox