रुद्रपुर में कांग्रेस की बैठक बनी रणभूमि, गुटबाजी में जमकर मारपीट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रुद्रपुर में कांग्रेस की बैठक बनी रणभूमि, गुटबाजी में जमकर मारपीट

उत्तराखंड/अनीशा चौहान/-   उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान बैठक गुटबाजी का अखाड़ा बन गई। सिटी क्लब में आयोजित इस बैठक के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कांग्रेस नेता पर हमला, कपड़े फाड़े
मारपीट के दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा पर हमला किया गया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आया।

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
बैठक में हुआ बवाल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। घटना के बाद एक पक्ष पुलिस चौकी पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox