राहुल गांधी ने सुनाई एक राजा की कहानी, कहा- हम डरने वाले नहीं हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी ने सुनाई एक राजा की कहानी, कहा- हम डरने वाले नहीं हैं

मानसी शर्मा /- फोन टैपिंग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले मैं सोचता था कि नंबर 1 पीएम मोदी हैं, नंबर 2 अडानी हैं और नंबर 3 अमित शाह हैं, लेकिन यह गलत है, नंबर 1 अडानी हैं, नंबर नंबर 2 पर पीएम मोदी हैं और नंबर 3 पर अमित शाह हैं। हम भारत की राजनीति को समझ चुके हैं और अब अडानी जी बच नहीं सकते। ध्यान भटकाने वाली राजनीति चल रही है

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे कार्यालय में कई लोगों को यह संदेश मिला है। कांग्रेस में, केसी वेणुगोपाल जी, सुप्रिया, पवन खेड़ा को भी यह संदेश मिला है। वो (बीजेपी) युवाओं का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग इसके खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतनी (फोन) टैपिंग कर सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर तुम मेरा फ़ोन लेना चाहो तो मैं तुम्हें दे दूंगा। पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है। यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं।

राजा, राजा ही नहीं है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “PM नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है। असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI आते हैं… अभी नंबर-1 अडानी, नंबर-2 प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox