कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ देखेंगे सीएम योगी, लोकभवन में रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ देखेंगे सीएम योगी, लोकभवन में रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग 

मानसी शर्मा /- कंगना रनौत अपनी नई फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कंगना की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इस बीच खबर सामने आई है कि कंगना रनौत की फिल्म तेजस को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखेंगे। इसके लिए सीएम ने सबसे स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। यह फिल्म   स्पेशल स्क्रीनिंग लोक भवन ऑडिटोरियम में रखी गई है।

कंगना की फिल्म देखेंगे सीएम योगी

दरअसल कंगना रनौत की फिल्म पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसने एक रिपोर्ट के अनुसार, तेजस ने 30 अक्टूबर को 50 लाख कमाए है। इसके साथ ही फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 4.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। हालांकि कंगना ने एक वीडियो के जरिए फैंस को देखने के लिए प्रेरित किया था। इस बीच यूपी सीएम ने  अपने मंत्रियों के साथ फिल्म देखेंगे।

फिल्म में दिखाया गया भारतीय वायुसेना की अदम्य साहस

इस दौरान एक्ट्रेस भी उनके साथ मौजूद रहेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार को कंगना की फिल्म तेजस देखेंगे। फिल्म तेजस की कहानी भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस की कहानी है। जिसमें कंगना ने तेजस गिल नाम की वायुसेना अफसर का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान जाकर एजेंट को छुड़ाने के मिशन पर जाती है।

बता दें कि सीएम योगी ने आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। जिसमें राज्य के दोनों डिप्टी सीएम समेत कई नेता शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले भी लिए जा सकते है। वहीं बैठक के बाद सीएम योगी अपने सभी मंत्रियों के साथ फिल्म तेजस की स्पेशल स्क्रीनिंग देखेंगे। लोकभवन में ये स्पेशल स्क्रीनिंग आज दोपहर 12.30 बजे रखी गई है। बताया जा रहा है कि यूपी में फिल्म तेजस को टैक्स फ्री किया जा सकता है। ये वायुसेना के शौर्य पर आधारित है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox