रामनवमी पर दिल्ली अलर्टः कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी में निकला जुलूस, ड्रोन से हो रही निगरानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामनवमी पर दिल्ली अलर्टः कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी में निकला जुलूस, ड्रोन से हो रही निगरानी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में बीते साल रामनवमी के पर्व पर हुए दंगे को देखते हुए इस साल दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में है। दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। वहीं इस बार भी दिल्ली  के जहांगीर पुरी में रामनवमी पर जुलुस निकाला गया। हालांकि इस जुलुस के लिए पुलिस ने इजाजत नही दी थी लेकिन फिर भी कुछ संगठनों ने जुलुस का आयोजन किया तो पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली और जुलुस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।


                  पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम, दिल्ली जीतेंद्र मीणा ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में पुलिस तैनात है। जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है। जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं है। लोग पार्क में शांतिपूर्वक रामनवमी मना सकते हैं।

पुलिस ने सीमित इलाके में दी जुलूस निकालने की अनुमति
पुलिस ने जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है। इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। इस बैरिकेडिंग के बाहर कोई जुलूस आदि नहीं निकल सकता। हर आयोजक यह सीमा मानने के लिए बाध्य है।

पिंकी चौधरी ने की जहांगीरपुरी पहुंचने की अपील
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है की शोभा यात्रा निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। लेकिन रामलीला मैदान में पूजा पाठ कर सकते हैं। लेकिन हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने विडियो जारी कर लोगों को जहांगीर पूरी में पहुंचने की अपील की है।

लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील
जहांगीरपुरी इलाके में सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल हुए श्रद्धालु। दिल्ली पुलिस, आरपीएफ समेत अन्य पुलिस बल व स्पेशल ब्रांच की भी टीम तैनात है। इलाके में ड्रोन से निगाह रखी जा रही है। करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें संदिग्धों पर विशेष रूप से निगाह रखे हुए हैं। सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox