राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की अनिवार्यता को लेकर याचिका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की अनिवार्यता को लेकर याचिका

-देश के 551 मेडिकल अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाने के केंद्र सरकार के फैसले को याची ने बताया नाकाफी
NM News PM Modi

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाना अनिवार्य करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याची ने इस संबंध में केंद्र व दिल्ली सरकार को इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। यह याचिका अनन्या कुमार ने अधिवक्ता विनय कुमार के माध्यम से दायर की है। याची ने कहा कि राजधानी के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के कारण काफी लोगों ने अपनी बहुमूल्य जान गंवाई है।
               याचिका में कहा गया है कि देश के हर जिले के अस्पताल में 551 मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने का केंद्र सरकार का फैसला देश के अस्पतालों और आबादी की संख्या के आधार पर पर्याप्त नहीं है। याचिका में कहा गया है कि भारत के पास मेडिकल ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक है लेकिन यह मुद्दा उसके परिवहन से संबंधित है और अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के कारण मेडिकल ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जा रही है।
             याची ने कहा ऑक्सीजन एक ज्वलनशील गैस है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह संग्रहीत और क्रायोजेनिक सिलेंडरों में ले जाई जाती है, लेकिन भारत में पर्याप्त क्रायोज सिलिंडर नहीं है। मुख्य मुद्दा यह है कि ऑक्सीजन एक ज्वलनशील सामग्री है और इसे नियमित रूप से नहीं ले जाया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि हर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा तो यह सभी समस्याओं का स्थायी समाधान बन सकता है, इसके अलावा लोगों को भी जान से हाथ नहीं धोना पड़ेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox