रक्षा बंधन पर हरियाणा सरकार ने बहनों को दिया बसों में 2 दिन मुफ्त यात्रा का तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्षा बंधन पर हरियाणा सरकार ने बहनों को दिया बसों में 2 दिन मुफ्त यात्रा का तोहफा

-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रक्षा बंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में 2 दिन मुफ्त यात्रा का किया ऐलान

चंडीगढ़/- रक्षा बंधन के मौके पर हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर बीबीकरने वाली सभी महिलाओं को एक बार फिर इस वर्ष भी दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की गई है।

हरियाणा सीएमओ की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया है, ’’हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।’’

राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। इस वर्ष 11 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि महिलाएं और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चे, 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त तक हरियाणा रोडवेज की सभी ’साधारण’ बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पिछले कई वर्षों से दी जा रही थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महामारी से उपजी स्थिति में अब सुधार हुआ है, जिसके चलते इस सुविधा को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox